{"_id":"56f003784f1c1bb601f14d29","slug":"swindle-after-entered-in-the-house-in-pretext-of-lock-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसकर की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसकर की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताला ठीक करने के बहाने दो ठग डबुआ कॉलोनी निवासी महेश चंद के घर से नकदी और कीमती गहने लेकर फरार हो गए। ठगों के जाने के बाद उन्हें वारदात का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महेश के मुताबिक रविवार दोपहर दो पगड़ीधारी युवक उनके घर पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि वह खराब ताले सही करते है और चाबियां बनाते है। इस पर उन्होंने चाबियां बनाने के लिए घर के तीन ताले युवकों को दिए।
विज्ञापन
उन लोगों ने ताले खराब होने की बात कह घर की दूसरी चाबियां मंगवाई। इस पर उन्होंने अलमारी की चाबी दे दी। इन लोगों ने यह चाबी भी खराब बताते हुए इसे अलमारी में लगाने को कहा।
विज्ञापन
चाबी अलमारी में भी नहीं लगी। दोनों अलमारी में चाबी लगाकर उसे सही करने की का दिखावा करते रहे और लॉक में ही चाबी तोड़ दी। चाबी निकालने के लिए औजार लेकर आने की बात कह दोनों चले गए।
करीब दो घंटे तक उनके न लौटने पर महेश ने किसी तरह ताला खोला। उन्होंने देखा कि अलमारी में रखी हजारों की नकदी और कीमती गहने गायब थे। डबुआ चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।