फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sweeper got murdered in gurgaon by his friends

टॉयलेट नहीं साफ किया तो साथी को मार डाला

Thu, 29 May 2014 09:43 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
sweeper got murdered in gurgaon by his friends

गुड़गांव में बुधवार रात को शराब के नशे में दो लोगों ने अपने एक साथी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


हमलावरों ने एक अन्य युवक पर भी लाठियों से वार कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दूसरी तरफ घायल युवक की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।

मंदिर में लगी थी ड्यूटी

sweeper got murdered in gurgaon by his friends

पुलिस के अनुसार, गुड़गांव स्थित नई बस्ती निवासी आकाश उर्फ चिल, कृष्ण उर्फ टिंडा, मनोज उर्फ सुखा और जितेंद्र उर्फ साई सफाई का काम करते हैं।

इन सभी की ड्यूटी गुड़गांव के वाल्मीकि मंदिर में लगी हुई थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को सभी यहां खुले मैदान में बिस्तर लगाकर शराब पी रहे थे।

इस दौरान टॉयलेट की सफाई को लेकर हुई बहस में कृष्ण व जितेंद्र ने वहां रखी लाठियों से मनोज पर हमला बोल दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पास में सो रहे युवक पर भी हमला

sweeper got murdered in gurgaon by his friends

इस दौरान पास में सो रहे आकाश पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिस पर एसीपी (सिटी) समेत सेक्टर पांच थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, जिसमें घायल आकाश को तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

जांच के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों मनोज और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed