OLX से कुछ खरीदने पहले ये खबर जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप ओएलएक्स पर पुराने महंगे सामान खरीदने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए। खरीदने के पहले एक बार पता जरूर कर लें।
हो सकता है कि वह चोरी या लूट का हो। ऐसे ही मामले में सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। महंगे मोबाइल लूटने के बाद वे उसे ओएलएक्स डॉट कॉम पर बेच देते थे।
ये लोग दो-दो या एक साथ तीन की संख्या में बाइक पर घूमते थे और सुनसान रास्तों पर लोगों को मारपीट कर लूट लेते थे। वहीं, झपट्टा मार कर मोबाइल, पर्स व चेन छीन कर भाग जाते थे। इसके अलावा मौका देखकर घरों में चोरियों की बात भी उन्होंने स्वीकार की।
महंगे मोबाइल सबसे ज्यादा बेचा
पुलिस के मुताबिक न्यू अशोक नगर, दिल्ली निवासी मोनू पंडित, सुमन हलधर और सुशील को थाना सेक्टर-20 की टीम ने रविवार शाम सेक्टर- 5 स्थित संदीप पेपर मिल के पास से धर दबोचा। इनके पास से लूट व चोरी के 10 मोबाइल, एक बाइक व 5000 रुपये नगद के साथ ही लाखों के सामान बरामद हुए हैं।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार लुटेरों ने बताया कि लूट के महंगे मोबाइल को वे ओएलएक्स डॉट कॉम पर डाल देते थे। इच्छुक ग्राहकों को वे अपने पास बुलाकर उन्हें मोबाइल बेच देते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।