फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sushil gupta sent notice of defamation to a news channel

ऐसी खबर चलाई तो भेजा सुशील गुप्ता ने न्यूज चैनल को मानहानि का नोटिस

Sun, 07 Jan 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
sushil gupta sent notice of defamation to a news channel
sushil gupta

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने शनिवार को एक न्यूज चैनल, उसके मालिक व महिला एंकर को मानहानि का नोटिस भेजा है। वकील के जरिये उन्होंने 5-5 करोड़ का नोटिस भेजा।

विज्ञापन


आरोप है कि चैनल ने उनकी छवि को खराब किया है। वह मेहनत करके ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं, मगर चैनल मुझ पर टिकट खरीदने का आरोप लगाकर मेरी छवि खराब कर रहा है। सुशील गुप्ता ने एक हिंदी न्यूज चैनल, उसके मलिक और शो की महिला एंकर को यह नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


तीनों को 5-5 करोड़ का नोटिस दिया गया है। सुशील गुप्ता का कहना है कि चैनल ने मुझे लेकर जिस तरह खबरें दिखाईं, उससे मेरी छवि खराब हुई है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे मैं आहत हुआ हूं। इससे मेरी पार्टी को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में लिखा है कि वह मेहनती व कर्मठ व्यक्ति हैं। उसी की बदौलत इस मुकाम को हासिल किया है। समाज में उनकी छवि है। वह कई क्षेत्रों में समाज की भलाई के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की खबरें चलाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सुशील गुप्ता ने कहा कि उन्हें खबरें चलाने से आपत्ति नहीं है, मगर इस तरह के आरोप लगाने से आहत हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed