फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Surendra Koli hanging or life decision today.

सुरेंद्र कोली को फांसी या उम्रकैद फैसला आज

Wed, 28 Jan 2015 01:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 28 Jan 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
Surendra Koli hanging or life decision today.
निठारी कांड के अभियुक्त सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने पर पक्षकारों की बहस मंगलवार को पूरी हो गई है। इस पर अदालत बुधवार 28 जनवरी को अपना निर्णय सुनाएगी।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल की खंडपीठ के समक्ष पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेसी, सुरेंद्र कोली, केंद्र और राज्य सरकार के वकीलों ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


पीयूडीआर के वकील की दलील थी कि राज्यपाल और राष्ट्रपति की ओर से सुरेंद्र कोली की दया याचिका के निस्तारण में अप्रत्याशित विलंब किया है। इस दौरान उसे कठोर कारावास से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने सुप्रीमकोर्ट द्वारा शत्रुघन सिंह केस में सुनाए गए निर्णय पर विश्वास जताते हुए कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने दया याचिका के निस्तारण में देरी के आधार पर कई अभियुक्तों की फांसी को उम्रकैद में तब्दील किया है।

सुरेंद्र कोली का मामला भी ठीक वैसा ही है, इसलिए उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील किया जाए।

महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दया याचिका के निस्तारण में अप्रत्याशित विलंब नहीं हुआ है। कोली की फाइल निरंतर प्रचलन में रही। चूंकि सुरेंद्र कोली लगातार इस मामले में याचिकाएं दाखिल करता रहा इस वजह से विलंब हुआ है।

उन्होंने कोली को कठोर यातना वाली बैरक में रखे जाने से भी इनकार किया। प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में बताया गया कि कोली को आम कैदियों से मिलने जुलने की छूट है और वह कमरे से बाहर घूम भी सकता है।


उसके मानवाधिकार का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से अपर सॉलीसिटर जनरल अशोक मेहता अपना पक्ष पहले रख चुके हैं।

उधर डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद सुरेंद्र कोली को मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद में सीबीआई विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार गुप्ता की कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा के अस्वस्थ होने के चलते मामले में सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed