फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sumo crashed in two cars to protect the passer, a death six injured

NH-24 पर हादसा: दो कारों से टकराई सूमो, एक शख्स की मौत छह जख्मी

Wed, 27 Apr 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
Sumo crashed in two cars to protect the passer, a death six injured
नेशनल हाइवे पर हादसा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

एनएच 24 पर शुक्रवार देर रात मयूर विहार के पास तेज रफ्तार सूमो कार राहगीर को बचाने की कोशिश में स्विफ्ट और सेंट्रो कार में टकरा गई। हादसे में राहगीर की मौत हो गई। जबकि, तीनों कारों में सवार छह लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


सूमो कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के बाद एनएच 24 पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचकर पर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मरने वाले राहगीर की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 30 साल है। वहीं, स्विफ्ट कार सवारों की पहचान मयूर विहार निवासी ऋषि कपूर (40) और उनकी बहन निधि कपूर (43) के रूप में हुई है। सूमो में रोहिणी निवासी ईशिता भाटी और मुकेश (27) सवार थे। वहीं सेंट्रो कार में इंदिरापुरम निवासी राधा किशन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूमों ने सेंट्रो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी

Sumo crashed in two cars to protect the passer, a death six injured
हाईवे पर हादसा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि टाटा सूमो कार नोएडा के एक कंपनी में बतौर कैब चलती है। कैब चालक बुराड़ी निवासी सुरेश सोमवार रात साढ़े दस बजे कंपनी के दो कर्मचारी मुकेश और ईशिता को लेकर रोहिणी के लिए रवाना हुआ। गाजियाबाद से होते हुए कार जैसे ही मयूर विहार फेज 2 मंगलम के पास एनएच 24 पर पहुंची, इसी दौरान सूमो के आगे एक शख्स आ गया।

चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित सूमो ने निजामुद्दीन की ओर से आ रही सेंट्रो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। इन वाहनों की चपेट में आने से राहगीर की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अन्य घायलों को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुरेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, घटना के बाद एनएच 24 पर लंबा जाम लग गया। घटना स्थल से वाहनों के हटाए जाने के बाद ही जाम खुल पाया। पांडव नगर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed