फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student sucide in PG in greater noida

दोस्त से खटपट हुई तो बिहार से दिल्ली पढ़ने आई छात्रा ने पीजी में लगाई फांसी

Wed, 15 Feb 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 15 Feb 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
student sucide in PG in greater noida
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर पाई-1 स्थित खुशबू अपार्टमेंट में पीजी में रहने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। 

विज्ञापन


मूल रूप से पटना निवासी छात्रा दर्शिका सिंह एक निजी विवि से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थी। वह पाई-1 सेक्टर स्थित खुशबू अपार्टमेंट में बने पीजी में रह रही थी। सोमवार सुबह उसकी रूम पार्टनर रोजाना की तरह कॉलेज गई हुई थी।
विज्ञापन


दर्शिका पीजी में ही रुक गई। दोपहर में पीजी में जब उसे खाना खाने के लिए बुलाया गया तो वह नहीं आई। पीजी मालिक ने पुलिस को बताया कि उसके कमरे का दरवाजा खुला था और अंदर पंखे में लगे फंदे से उसका शरीर लटक रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त से कहासुनी होने पर मोबाइल लॉक कर लिया था

student sucide in PG in greater noida
file photo - फोटो : अमर उजाला

पीजी मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतार कर अपने कब्जे में ले लिया है। मौके से पुलिस को छात्रा का मोबाइल बरामद कर लिया है।

फिलहाल मोबाइल लॉक होने की वजह से पुलिस उसकी जांच नहीं कर पाई है। पुलिस उसके साथियों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक छात्रा की अपने मित्र से खटपट हुई थी। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।

छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा के मोबाइल समेत अन्य चीजों से जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन के आने के बाद पता चलेगा कि छात्रा मानसिक तनाव में क्यों थी।
- सुधीर कुमार त्यागी, थाना प्रभारी कासना ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed