फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student of class twelve was injured by some boys on road

इस छोटी सी बात पर बाइक सवार युवकों को आया गुस्सा, धारदार हथियार से किया छात्र को घायल

Sat, 07 Apr 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
student of class twelve was injured by some boys on road
blood

बिंदापुर इलाके में मामूली कहासुनी होने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने 12वीं के छात्र पर धारदार हथियार से वार कर दिया। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार तेजस्वी (17) परिजनों के साथ उत्तम नगर इलाके में रहता है। वह पास के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन


इन दिनों वह परीक्षा की तैयारी कर रहा है। बृहस्पतिवार दिन भर वह अपने घर पर पढ़ाई करने के बाद रात में आईसक्रीम खाने के लिए मार्केट गया। आईसक्रीम के रेहड़ी के पास एक बाइक सवार युवक आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने तेजस्वी को धमकाते हुए वहां से हटने के लिए कहा। तेजस्वी वहां से हट गया। दोबारा युवक उसके पास पहुंचा और फिर उसे हटने के लिए कहा। तेजस्वी ने युवक को ठीक से बात करने के लिए कहा।

गली में छात्र को घेरा

बाइक सवार युवक उसे देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। आईसक्रीम खाने के बाद तेजस्वी वहां से जाने लगा। गली में बाइक से आये युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई करने लगे।

एक युवक ने उसके आंख के नीचे धारदार हथियार से वार कर दिया। शोर शराबा होने पर वहां लोग इक्कठा होने लगे। जिन्हें देखकर सभी आरोपी फरार हो गये। जख्मी हालत में तेजस्वी अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजन उसे लेकर अस्पताल गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तेजस्वी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया और उसके बताए हुलिए के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed