{"_id":"57e1452b4f1c1b8341a82e52","slug":"student-commited-suicide-after-frustrated-by-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास के नजदीक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाली किशोरी की पहचान कर ली गई है। वह गांधी कॉलोनी में अपने मामा ओम प्रकाश के पास रहकर पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन
मामा के मुताबिक उसने यह कदम छेड़छाड़ से परेशान होकर उठाया है। मामा की शिकायत पर जीआरपी ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार की शाम करीब सात बजे अंडरपास के नजदीक एक किशोरी का शव बरामद किया गया था। जीआरपी ने शव की पहचान के लिए आसपास के थाने से संपर्क किया।
विज्ञापन
उधर, गांधी कॉलोनी से एक छात्रा के गायब होने पर उसके मामा ओमप्रकाश सेक्टर-21सी की चौकी पहुंचे। पुलिस ने उन्हें जीआरपी थाने भेज दिया। ओमप्रकाश को रात में ही छात्रा का शव बीके अस्पताल में दिखाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने शव की पहचान अपनी भांजी के रूप में की। ओमप्रकाश ने जीआरपी को बताया कि पड़ोस में रहने वाला 15 साल का एक किशोर भांजी से स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करता था।
वह आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार को उसने इस बारे में बताया भी था। ओमप्रकाश का कहना है कि जब इस बाबत आरोपी किशोर के परिजनों से शिकायत की गई तो उलटे वह लोग छात्रा को ही गलत ठहराने लगे।
इसी से परेशान होकर छात्रा ने अंडरपास के निकट ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ओम प्रकाश की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी किशोर और उसकी मांग गीता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।