{"_id":"fa1c19c2a213f0a769cb3e5e9639e83a","slug":"strange-master-thief-day-job-evening-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब चोर: दिन में नौकरी, शाम को चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजब-गजब चोर: दिन में नौकरी, शाम को चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 23 May 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में अस्पतालों और बीयर बार पर खड़ी बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच चोरों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच बाइक और एक स्कूटर बरामद हुआ है।
विज्ञापन
ये दिन में प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते थे और शाम को वाहन चोरी। एसओ मनोज यादव ने बताया कि मुरादनगर निवासी हरीश और दुर्गेश को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। दोनों चोरी की बाइक पर सवार थे। बाइक के कागज न दिखा पाने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
दोनों ने साथियों संग वाहन चोरी की बात कबूली। इनकी निशानदेही पर मुरादनगर निवासी सोनू, रिंकू और मसूरी के राहुल को गिरफ्तार किया गया। हरीश गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
री की बाइकों को हरीश ही ग्राहक खोजकर देहात क्षेत्र में बेचता था। ये गैंग पहले भी चोरी में जेल जा चुका है। हरीश ने बताया कि वह बाइक चोरी करने के लिए मास्टर चाभी का प्रयोग करता था। वह सेकेंड्स में बाइक खोल लेता है।
बीटेक छात्र ठग गिरोह का मुखिया
विजयनगर पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। रेलवे के असिस्टेंट ड्राइवर सुभाष कुमार से इन्होंने 15 हजार ठगे और बीमा राशि दोगुना करने के नाम पर 80 हजार और मांग रहे थे। इनके पास से कंप्यूटर और सौ से ज्यादा लोगों के बैंक अकांउट और फोन नंबर मिले हैं।
एसओ विजयनगर अवधेश प्रताप ने बताया कि पकड़े गए ठगों में सुमित पांडे सीतापुर का रहने वाला है और दीपू पटेल कानपुर का। दोनों विजयनगर में रहते हैं। सुमित बीटेक स्टूडेंट हैं।