फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   step father arrested on rape charges

सौतेले पिता ने किया रेप, गर्भवती हुई बेटी

Thu, 31 Jul 2014 08:59 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
step father arrested on rape charges

देश की राजधानी दिल्ली उस वक्त एक बार फिर शर्मसार हो गई जब एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने एक साल तक सौतेली बेटी की इज्जत लूटी।

विज्ञापन


दिल्ली के गांधी नगर थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मंगलवार रात सौतेले पिता और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय लड़की मां और 35 वर्षीय सौतेले पिता के साथ गांधी नगर इलाके में रहती है। मां धागे की फैक्ट्री में काम करती है, जबकि  पिता कोई काम नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला गर्भवती है बेटी

step father arrested on rape charges

मंगलवार सुबह किशोरी को पेट में दर्द होने पर मां उसे अस्पताल ले गई। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी गर्भवती है।

इस बारे में पूछने पर किशोरी ने मां को बताया कि पिता और उसका मकान मालिक (40) जान से मारने की धमकी देकर एक साल से उससे दुष्कर्म कर रहे हैं। किशोरी की मां ने पुलिस को सूचना दी।

मेडिकल जांच में किशोरी से रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed