फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   state level cricketer arrested in cheating case

विदेश में बड़ा खिलाड़ी बनाने का झांसा देकर करता था ठगी, ऐसे अरेस्ट हुआ आरोपी क्रिकेटर

Thu, 24 Aug 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Aug 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
state level cricketer arrested in cheating case
ठग - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के युवा क्रिकेटर समेत देश के कई युवाओं को विदेश भेजकर बड़ा खिलाड़ी बनवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले क्रिकेटर को अपराध शाखा ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सौरभ भांबरी (29) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो सौरभ स्टेट लेवल की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। इसके अलावा उसके कई बड़े और नामी क्रिकेटरों से संबंध है। 

विज्ञापन


आरोपी बरेली में बरेली प्रीमियर लीग का भी आयोजन करवाता है। पुलिस ने इसके पास से 1.50 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। वहीं इसके बैंक खाते में 20 लाख रुपये बताए जा रहे हैं। अपराध शाखा पुलिस को सौरभ के कई अन्य आरोपियों की तलाश है। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ.जी रामगोपाल नायक ने बताया कि पिछले दिनों तगापुर, हापुड़ निवासी युवा क्रिकेटर ऋषभ त्यागी ने सौरभ व अन्यों के खिलाफ विदेश में क्रिकेट खेलने व वहां क्रिकेट के आधार पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाया। बरेली प्रीमियर लीग में उसके साथी रोहित चौधरी, हरजीत चौधरी व मनुज गोयल नामक लड़कों ने उसकी मुलाकात सौरभ से मुलाकात करवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ ने इंग्लैंड के क्रिकेटर से मुलाकात करवाने के बाद विदेश भेजने की बात की। आरोपी ने बताया कि इसके लिए उसे सात लाख रुपये खर्च करना पड़ेंगे। कई मिटिंग के बाद ऋषभ से दो लाख रुपये ले लिये गए। बाद में उसे दिल्ली बुलाकर एक लाख नकद व दो-दो लाख रुपये दो अलग-अलग खातों में डलवाए गए। 

लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसके रुपये वापस किए गए। मामले की छानबीन के लिए एसीपी ईश्वर सिंह, एसआई देवेंद्र दहिया, विपिन कुमार, एएसआई विष्णु व हवलदार मनोज की टीम ने छानबीन की। जांच के बाद सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 2010 से बरेली में क्रिकेट अकादमी चलाता है। उसकी कई बड़े खिलाड़ियों से पहचान है। 


अपने टूर्नामेंट में वह कई विदेशी खिलाड़ियों और कोच को उद्घाटन के लिए बुलाता है। इसी से लोग उसके जाल में फंस जाते हैं। पंजाब, राजस्थान और यूपी के अलग-अलग राज्यों से दर्जनों युवकों को ठगा। फिलहाल चार और शिकायतकर्ता पुलिस के सामने आए हैं। पुलिस तीन दिन की रिमांड लेकर उससे पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed