फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stabbed knife in head and vanished with the cash

सिर पर चाकू से हमला किया और नकदी लेकर गायब हुए चोर

Tue, 26 Sep 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Tue, 26 Sep 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
stabbed knife in head and vanished with the cash

समयपुर बादली इलाके में बदमाशों ने एक दुकानदार के सिर पर चाकू से हमला कर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना के समय पीड़ित दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राकेश कुमार सपरिवार सिरसपुर इलाके में रहता है। वह गुरुद्वारा रोड पर परचून की दुकान चलाता है। रविवार रात 9 बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। उसकी बैग में रुपये और एटीएम कार्ड, पासबुक व अन्य कागजात थे। इसी दौरान तीन युवक दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन


उनमें से एक युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया। राकेश के विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राकेश को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed