फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Speeding car crushed the child, let alone innocent accused who escaped

तेज रफ्तार कार ने बच्ची को कुचला, मासूम को अकेला छोड़ फरार हुए आरोपी

Mon, 18 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 18 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Speeding car crushed the child, let alone innocent accused who escaped
पुलिस - फोटो : Demo Pic

दनकौर कोतवाली के अटटा गुजरान में रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने दो साल की बच्ची को कुचल दिया। घायल अवस्था में बच्ची को दनकौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में पीड़ित परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। अट्टा-गुजरान गांव निवासी कुलदीप नागर ने बताया कि उसकी दो साल की बेटी ईशिता रविवार शाम घर के गेट पर खड़ी थी। 
विज्ञापन


तभी गांव का ही रहने वाला एक युवक तेज रफ्तार में कार लेकर वहां से गुजरा। जिसने लापरवाही से कार चलाते हुए उसकी बेटी के ऊपर कार चढ़ा दी। जिसके चलते उनकी बेटी बुरी तरह से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से आसपास के लोगों को आता देख फरार हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते ही उनकी बेटी पर कार चढ़ाई है। घायल बच्ची को पीड़ित परिजनों ने दनकौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed