सपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव के भाई को मंगलवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। एक पेट्रोल पंप के सामने हुई इस घटना में एक बदमाश ने सपा नेता के भाई के सिर में तीन गोलियां मारीं।
पेट्रोल पंप के सेल्समैनों ने बताया कि सपा नेता का भाई शाम करीब साढ़े पांच बजे पेट्रोल पंप पर आया था। उसने अपनी कार वहां खड़ी की और बोले कि कहीं जा रहे हैं।
पौने नौ बजे सेल्समैनों ने तड़ातड़ गोलियों की तीन आवाजें सुनीं और एक युवक को हाईवे की तरफ भागते देखा। जब सेल्समैन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सपा नेता का भाई पेट्रोल पंप के चबूतरे पर औंधे मुंह गिरकर छटपटा रहा है।
अकेले आया और गोली मार कर चला गया
सपा नेता को गोली मारने वाले कई बदमाश न होकर एक पैदल चलकर आया इकलौता बदमाश था।
घटना जिस पेट्रोल पंप के सामने हुई वहां के सेल्समैनों के अनुसार हमलावर अकेला था। दरअसल, जब रात पौने बजे सेल्समैनों को तीन गोलियां तड़तड़ाने की आवाज सुनाई पड़ी, तो वे भागकर मौके पर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक हाथ में पिस्टल लिए हाईवे की ओर पैदल भाग रहा है। जब सेल्समैन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि सपा नेता का भाई धरती पर पड़ा है और उसके सिर में पीछे से तीन गोलियां मारी गई हैं।
बैग में 16 लाख लेकर कहां जा रहा था युवक
मामले में एक चौकाने वाली बात ये है कि मृतक के पास नोटों से भरा एक थैला मिला है। पुलिस उसमें 10 लाख रुपये बता रही है, जबकि परिवारवाले साढ़े 16 रुपये बता रहे हैं।
एसपी सिटी के मुताबिक सपा नेता का भाई गांव के ही एक व्यक्ति के साथ निकला था। उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि शहर जाने के बाद सपा नेता के भाई ने एक व्यक्ति से पैसे लिए और उस व्यक्ति को हाईवे पर कार से उतार कर अकेला चला गया।
अब पुलिस यह जानने में लगी है कि आखिर सपा नेता का भाई इतने पैसे लेकर कहां जा रहा था। क्या उसके पैसे लेकर जाने के बारे में किसी और को जानकारी थी। लेकिन गोली मारने वाले ने पैसे से भरा बैग क्यों छोड़ क्यों दिया?
'मौत के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार'
इस मौत के लिए एक स्थानीय सपा महानगर अध्यक्ष ने चुनाव आयोग आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। अध्यक्ष के अनुसार चुनाव आयोग ने पुरे जिले की पुलिस अन्य जगहों पर भेज रखा है। इसलिए बदमाशों ने ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत की।
हालांकि हमलावर जानकार या अनजान, इसे लेकर भी पसोपेश है। यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर युवक के साथ-साथ हाईवे से आया या फिर वह अकेला पीछे से आया और वारदात कर भाग गया।
वहीं सपा नेता की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और गांववाले उन्हें ढाढ़स बंधा रहे थे। वह शादीशुदा था। उसका एक बच्चा भी है।
इस सपा नेता के भाई की गई है जान
सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विनोद यादव के चचेरे भाई कपिल यादव (31) की मंगलवार रात गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। कपिल प्रॉपर्टी डीलर थे।
वारदात एनएच-24 पर बम्हैटा के सामने पेट्रोल पंप पर हुई। कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एसपी सिटी और एसपी क्राइम समेत शहर केतमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे मिले हैं।
...तो पुलिस करेगी बड़ा खुलासा
पुलिस छानबीन में पता चला कि कपिल ने कार में नोएडा से आते हुए किसी व्यक्ति को फोन किया था। उससे पैसों के लेनदेन की भी बात हुई थी। कॉल डिटेल से सुराग मिल सकता है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है।
पुलिस छानबीन में पता चला है कि कपिल केपास एक 30 बोर का एक लाइसेंसी पिस्टल था, जो नहीं मिला है। दूसरी तरफ, कुछ पुलिसवालों का कहना है कि पिस्टल उनकेपास नहीं था। वह जमा करा दिया गया था।
पुलिस छानबीन में पता चला है कि कपिल ने दिन में कविनगर में एटीएम से पैसे निकाले थे। इस दौरान एक व्यक्ति वहां घूमता हुआ देखा गया। कहीं वह व्यक्ति हमलावर तो नहीं था। पुलिस इसके लिए एटीएम की सीसी टीवी फुटेज खंगालेगी।