फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son murdered with vengeance from mother

मां को सबक सिखाने के लिए बच्चे की हत्या

Fri, 21 Mar 2014 04:46 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 21 Mar 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
Son murdered with vengeance from mother

गुड़गांव के शीतला कॉलोनी में रहने वाले बच्चों ने साथ खेलने से मना करने पर एक 11 वर्षीय छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


इसका खुलासा शव मिलने के बाद हुआ। सेक्टर पांच थाने में बुधवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शीतला कॉलोनी की गली नंबर एक में रहने वाले ओमवीर का 11 साल का बेटा अभिषेक एक निजी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था।

वह बुधवार की शाम से घर से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चला तो परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार शाम को अभिषेक का शव शीतला माता मंदिर की पार्किंग के पास पत्थर से दबा हुआ मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विदेशी महिलाओं पर आई आफत, छेड़छाड़, लूट और खून


सेक्टर पांच थाना पुलिस ने खुलासा किया है कि अभिषेक की मां ने उसे गली में रहने वाले अन्य दो-तीन बच्चों के साथ खेलने से मना किया था। इससे पड़ोसी बच्चे उसकी मां से नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबक सिखाने के लिए वे अभिषेक को बहला-फुसला कर ले गए और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। एसीपी सिटी नरेंद्र कादयान के अनुसार, बच्चे की हत्या के खुलासे में पड़ोस में रहने वाले अभिषेक व अन्य दो-तीन बच्चों का नाम सामने आया है।


पुलिस उसके साथियों से पूछताछ कर रही है। उधर, इस मामले के खुलासे के बाद शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले दो बच्चे गायब है। पुलिस इन्हें भी शक की नजर से देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed