एएसआई पिता की हत्या करने वाले बेटे ने खोला झकझोर देने वाला राज
- पिता की रोकटोक से परेशान होकर दिया था वारदात को अंजाम
एएसआई की हत्या में बेटा गिरफ्तार
- पिता की रोकटोक से परेशान होकर दिया था वारदात को अंजाम
- पुलिस ने आरोपी को किया जयपुर से गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर राजस्थान के जयपुर में छापेमारी की जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि एएसआई नरेश कुमार नाथुपुर में रहते थे और उनकी ड्यूटी फरीदाबाद की पाली चौकी में थी।
18 सितंबर की रात को वह अपने घर पर सोए हुए थे कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
पहले भी कर चुका है चोरी, छीनाछपटी
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वारदात के तुरंत बाद से मृतक नरेश का बेटा मोहित फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे जिसके बाद पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपी को पकडने के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के जयपुर में सूचना के आधार पर छापेमारी की जहां से उसे पुलिस ने दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह समय पर घर नहीं आता था जिसके चलते उसके पिता अक्सर उसे टोकते थे जो उसे बर्दाश्त नहीं होता था जिसके कारण ही उसने वारदात को अंजाम दिया।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोहित पहले भी चोरी, छीनाझपटी व हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।