{"_id":"5d7ac2228ebc3e93c202ae3a","slug":"son-kills-father-by-beating-him-with-stick-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने डंडे से पीटकर पिता को मार डाला, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटे ने डंडे से पीटकर पिता को मार डाला, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 13 Sep 2019 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर थाना इलाके में 22 वर्षीय बेटे ने बुधवार रात को किसी विवाद में पिता पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वह पिता के सिर पर तब तक वार करता रहा, जब तक मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से ही बेटा फरार है और उसे पकड़ने के लिए बदरपुर थाने की कई टीमें बनाई गईं हैं। टीमें बृहस्पतिवार को दिनभर आरोपी बेटे की तलाश में छापे मारती रहीं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तौहिद (55) परिवार के साथ ताजपुर पहाड़ी में रहता था। वह बुधवार रात को पत्नी व बेटे आजाद के साथ घर की छत पर खाना खा रहा था। खाने के दौरान किसी बात पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद में आजाद ने तौहीद के सिर पर डंडे से वार करना शुरू कर दिया। वह पिता के सिर पर तब तक वार करता रहा, जब तक लहूलुहान होकर नहीं गिर गया। तौहीद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के बाद से ही आजाद फरार है। आजाद के गिरफ्तार होने के बाद ही पता लगेगा कि उसने अपने पिता की क्यों हत्या की है। पुलिस ने तौहिद की पत्नी से पूछताछ की थी, मगर पत्नी विवाद के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता रही।