{"_id":"5926f5f74f1c1b64035364f6","slug":"son-killed-his-mother-police-arrested-delhi-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सास-बहू के झगड़े से परेशान था युवक, चाकू से कर दी अपनी मां की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास-बहू के झगड़े से परेशान था युवक, चाकू से कर दी अपनी मां की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम इलाके में बृहस्पतिवार सुबह पारिवारिक कलह की वजह से एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। जांच में पता चला है कि सास बहू में अकसर झगड़ा होता था। झगड़े के दौरान बेटे ने सब्जी काटने वाले चाकू से मां के पेट पर वार कर दिया। महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पालम थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला का शिनाख्त प्रेम लता (63) के रूप में हुई है। प्रेम लता परिवार के साथ लालबहादुर शास्त्री राज नगर पार्ट-2 में रहती थी। परिवार में उसका बेटा राजीव शर्मा और बहू वीना शर्मा व उनके बच्चे हैं। राजीव एयरपोर्ट पर प्राइवेट कंपनी में ऑपरेटर का काम करता है। प्रेम लता के पति आनंद प्रकाश की कुछ साल पहले मृत्यु हो गयी थी।
विज्ञापन
पुलिस के बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि पालम इलाके में बेटे ने मां को चाकू मार कर जख्मी कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जख्मी महिला को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया। पुलिस ने मौके से राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि प्रेमलता का अकसर अपनी बहू से किसी बात पर झगड़ा होता था। प्रेमलता धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। सुबह में उसने पानी के नल को बंद कर दिया था। इस बात को लेकर उसकी बहू से कहासुनी हो गयी। इसी दौरान राजीव सब्जी काटने वाले चाकू लेकर वहां पहुंचा और मां के पेट पर चाकू से वार कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रेमलता धार्मिक प्रवृति की थी और एक तांत्रिक के संपर्क में थी। अकसर वह घर की समस्या को लेकर तांत्रिक के पास जाती थी। बहू को शक था कि उसकी सास कोई जादू टोना करवाती है। जिसकी वजह से उनके बीच अकसर झगड़ा होता था। वीना अपने पति को भी सास के तांत्रिक के पास जाने की बात कह दी थी। राजीव ने मां को समझाया था और उसे तांत्रिक के पास जाने से मना किया था।