{"_id":"c926024d06ad8b798db0f94e085ec8ca","slug":"son-breaks-mother-s-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते और बेटे ने फोड़ा महिला का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोते और बेटे ने फोड़ा महिला का सिर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 18 Apr 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटों की लड़ाई सुलटाने गई मां को उसके बेटे ने पीटकर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
नोएडा के भंगेल इलाके में मकान के विवाद में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच बचाव करने आई मां की एक बेटे ने पिटाई कर सिर फोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक भंगेल इलाके में रहने वाले भोला खान व उसके भाई शमशाद के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है।
यह भी पढ़ें: दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला!
इसी के चलते शमशाद ने अपने बेटे दिलशाद के साथ मिल कर बृहस्पतिवार शाम भोला पर हमला बोल दिया।
मारपीट होती देख मां बुन्दो उन्हें रोकने के लिए पहुंची तो बाप बेटे ने बुन्दो पर ही हमला बोल दिया और उसका सिर फोड़ दिया।
घटना की सूचना पाकर थाना फेज टू पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बुन्दो को अस्पताल भेजा और मारपीट के आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।