{"_id":"591dc1f24f1c1bfc71f24de3","slug":"soft-ware-engineer-looted-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूटा मोबाइल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूटा मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 19 May 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने रोडरेज के बहाने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार का शीशा खुलवाया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वारदात के वक्त इंजीनियर मोबाइल पर बात कर रहा था। पीड़ित ने पुलिस से इसकी ऑनलाइन शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साहिबाबाद के रहने वाले प्रतीक तिवारी सेक्टर-25ए स्थित एडोब कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बुधवार रात को वह कंपनी से घर लौट रहा था। इस दौरान खोड़ा कॉलोनी के पास यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के सामने 8:55 बजे बाइक सवार दो बदमाश उनकी कार के पास आए और खिड़की के शीशे पर घूंसा मार दिया।
विज्ञापन
इस दौरान इंजीनियर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। शीशा खोलते ही बदमाशों ने प्रतीक से कहा कि तुमने उन्हें टक्कर मार दी है और धमकाने लगे। मौका पाकर बदमाश उनके हाथ में मौजूद 50 हजार रुपये का फोन छीनकर फरार हो गए। बताया गया है कि इस दौरान झटका मारने से प्रतीक के हाथ में चोट भी लगी है।
विज्ञापन