{"_id":"583ef2984f1c1b0e1ede6c35","slug":"snatcher-did-not-take-away-the-chain-then-thrown-pepper-in-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन नहीं छीन पाए तो आंखों में झोंक दी मिर्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन नहीं छीन पाए तो आंखों में झोंक दी मिर्च
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : ANI
सेक्टर 46 में कार में आए कुछ बदमाशों एक महिला से चेन छीनने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया, तो बदमाशों ने महिला की आंखों में मिर्च झोंक दी। महिला व उसके पति ने पुलिस के समक्ष अपने बेटे के अपहरण की आशंका भी व्यक्त की है।
विज्ञापन
सेक्टर 46 निवासी हेमंत भारद्वाज ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक फर्म में बतौर आर्किटेक्ट हैं। बुधवार शाम को करीब चार बजे उसकी पत्नी रजनी भारद्वाज 10 वर्षीय बेटे को पास में ही ट्यूशन छोडने जा रही थी।
विज्ञापन
जब वह घर से थोड़ा आगे पहुंची तो एक स्विफ्ट गाड़ी में चार पांच बदमाश वहां पहुंचे। गाड़ी में से दो बदमाश उतरे, जिन्होंने पहले तो सोने की चेन तोडने की कोशिश की। जबकि दूसरा शख्स उसके बेटे की तरफ बढ़ा।
विज्ञापन
महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। मां पर हुए हमले को देख उसका 10 वर्षीय बेटा शोर मचाते हुए अपने घर की तरफ भागा। बच्चे का शोर सुनकर घरों से लोग बाहर निकल आए।
लोगों को इकट्ठा होते देख सभी बदमाश गाड़ी में बैठकर भाग गए। कोई भी गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाया। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सूरजकुंड प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।