बुआ के घर में मिला बच्चे का कंकाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग पांच साल पहले घर से लापता हुए बच्चे का कंकाल एक सेफ्टी टैंक में मिलने से सनसनी फैल गई है।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि बच्चे का कंकाल उसी की बुआ के घर में मिला है जिस पर पांच साल पहले ही बच्चे के अपहरण का शक जताया गया था।
पांच साल बाद अचानक बच्चे का कंकाल मिलने से एक बार फिर उसके परिजनों ने जख्म ताजा हो गए और उनका हाल बेहाल है।
ऐसे हुई बच्चेे की पहचान
मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी बुआ के घर में खुदाई हुई। खुदाई के दौरान बच्चे का कंकाल एक सेफ्टी टैंक से बरामद हुआ।
आरोपी बुआ एक किराए के मकान में रहती है और घटना के बाद फिलहाल घर पर ताला लगाकर फरार है। बच्चे की पहचान उसकी जूतों से हुई है।
परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर खासी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने उसी समय ठीक से कार्रवाई की होती तो बच्चे की जान बच सकती थी। परिवार पांच साल से मंडावली थाने के चक्कर लगा रहा था और पुलिस गाली देकर भगा देती थी।