फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sixty four lakh cash seized from businessman

कारोबारी के घर से 64 लाख कैश बरामद, एक करोड़ से अधिक के जेवरात मिले

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
sixty four lakh cash seized from businessman
फाइल फोटो - फोटो : ani

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात छावला गांव में एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर छापेमारी की। कारोबारी के घर से 64 लाख से अधिक कैश और करीब एक करोड़ छह लाख के जेवरात बरामद हुए। कारोबारी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। बुधवार देर शाम तक कारोबारी के घर व कार्यालयों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि छावला गांव निवासी रियल स्टेट कारोबारी सुखबीर शौकीन के घर भारी मात्रा में नोट रखे हुए हैं। आयकर विभाग को मामले की सूचना दी गई। संयुक्त टीम ने सर्च वारंट लेकर मंगलवार रात 10 बजे सुखबीर के घर-कार्यालयों पर रेड शुरू की। छानबीन के दौरान उसके घर की पहली मंजिल की अलमारियों से टीम को कुल 64 लाख 84 हजार रुपये बरामद हुए। इसमें 11 लाख 34 हजार रुपये के दो हजार के नोट थे। बाकी 100-100 के थे।
विज्ञापन


घर में अन्य जगहों से एक करोड़ छह लाख 57 हजार से अधिक के जेवरात बरामद हुए। सूत्रों की मानें तो बरामद माल का सुखबीर कोई हिसाब नहीं दे पाया है। संयुक्त टीम ने रंगपुरी और छावला स्थित उसके कार्यालय पर भी छापेमारी की। बुधवार देर शाम तक अपराध शाखा व आयकर विभाग की टीमें उससे घर पर छापेमारी कर रही थी। वहीं, आयकर विभाग की टीम सुखबीर शौकीन से भी पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलीशान बंगले में रहता है सुखबीर शौकीन 
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुखबीर के परिवार का काफी समय से प्रॉपर्टी का कारोबार है। चार मंजिला जिस मकान में वह रहता है, वह काफी आलीशान है। उसके घर में आराम की हर सुविधा मौजूद है। स्वीमिंग पुल, लिफ्ट, महंगी कारें उसके चार मंजिला बंगले में मौजूद है। खुद सुखबीर पहली मंजिल पर रहता है। पुलिस व आयकर विभाग ने पहली मंजिल के छोटे कमरे की तलाशी ली तो टीम को उसमें रखी चार अलमारियों से कैश व जेवरात बरामद हुआ। वहीं से कुछ कागजात भी मिले हैं, जिसमें करोड़ों की लेन-देन का हिसाब मिला है। देर रात तक सुखबीर से पूछताछ जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed