{"_id":"587e36b74f1c1ba73fefdee7","slug":"six-year-old-put-in-ashram-yoga-collective-misdeed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" चॉकलेट देने के बहाने योग आश्रम में छह वर्ष के लड़के से सामूहिक कुकर्म कर डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चॉकलेट देने के बहाने योग आश्रम में छह वर्ष के लड़के से सामूहिक कुकर्म कर डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी एस्टेट इलाके में योग आश्रम में छह साल के बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप आश्रम में ही रहने वाले तीन लोगों के पर है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कुकर्म, जान से मारने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आईपी एस्टेट इलाके में एक योग आश्रम है। यहां स्वामी के अलावा कई अन्य लोग रहते हैं। कुछ वर्ष पहले स्वामी ने एक अनाथ बच्चे को गोद लिया था। गत 14 जनवरी की शाम आश्रम में रहने वाले एक शख्स ने बच्चे को रोते हुए देखा। काफी पूछताछ के बाद बच्चे ने बताया कि आश्रम में रहने वाले तीन लोग चंदन पांडे, मंगल पांडे और अमरजीत पांडे ने चॉकलेट देने के बहाने उसके साथ कुकर्म किया है। साथ ही किसी को बताने पर स्वामी और उसकी हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
उस शख्स ने तुरंत फोन से स्वामी को इस बात की जानकारी दी। स्वामी दिल्ली से बाहर थे। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर पूछताछ करने की बात कही। अगले दिन स्वामी ने बच्चे से पूछताछ की। बच्चे ने वही बात दोहराई। स्वामी ने एनजीओ के कार्यकर्ताओं को बुलाकर मासूम की काउंसलिंग करवाई।
विज्ञापन
पूछताछ में मारपीट पर उतारू हो गए आरोपी
आरोप है कि जब एनजीओ के सदस्यों ने चंदन पांडे और अमरजीत पांडे से पूछताछ की तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। जबकि आरोपियों का कहना है कि आश्रम संचालक व एनजीओ सदस्यों ने उनसे मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई। एक आरोपी चंदन अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बच्चे का मेडिकल करवाया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी अमरजीत ने स्वामी व एनजीओ के सदस्यों पर लाठी डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि 15 जनवरी की दोपहर अपने को एनजीओ की सदस्य बताकर दो महिला रोशनी और भारती उसके कमरे में आईं। उन लोगों ने बच्चे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया। मना करने पर दोनों महिलाओं ने अपने दो सहयोगी आशीष और भारत को वहां बुला लिया। साथ ही स्वामी व उसका एक सहयोगी वहां पहुंचे और दोनों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद अमरजीत को छुट्टी दे दी गई। अमरजीत की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस बच्चे से कुकर्म के मामले में अमरजीत को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।