{"_id":"56fdb9074f1c1be552f0010b","slug":"six-year-old-girl-raped-by-minor-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग पड़ोसी ने छह साल की बच्ची से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग पड़ोसी ने छह साल की बच्ची से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 01 Apr 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉफी दिलाने के बहाने एक नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची से दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लुक्सर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के खानपुर गांव में नाबालिग लड़का 6 साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने घर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़के के घर पर कोई नही था। उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने नाबालिग को दबोच लिया। लोगों ने उसकी पिटाई की। मौके पर पहुंचे बच्ची के माता पिता ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मी सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन