फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   six people from one family found fainted in train at delhi station

ट्रेन में बेहोश मिले एक ही परिवार के छह लोग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

Tue, 18 Jul 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Jul 2017 01:24 PM IST
सार

सादलपुर पैसेंजर ट्रेन में एक ही परिवार के छह बेहोश 
दिल्ली कैंट स्टेशन पर सभी को उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया
जहरखुरानी से पुलिस का इनकार, खराब खाना से बेहोश होने की आशंका

विज्ञापन
six people from one family found fainted in train at delhi station

विस्तार

सादलपुर पैसेंजर ट्रेन में एक ही परिवार के छह लोगों के बेहोश होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद दिल्ली कैंट स्टेशन पर सभी को ट्रेन से उतारकर डीडीयू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें से कुछ लोगों को होश आ गया है, जबकि कुछ अभी बेहोश ही हैं।

विज्ञापन


पीड़ितों से पूछताछ कर पुलिस ने जहरखुरानी की घटना से इनकार किया है। शुरुआती जांच में फूड पॉयजनिंग का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद ने बताया कि राजस्थान पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। राजस्थान पुलिस अब मामले की जांच करेेगी।
विज्ञापन

   
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मथुरा के नंगला गांव निवासी फकीरचंद्र अपनी बेटी पत्नी व अन्य तीन महिलाओं के साथ सादलपुर पैसेंजर में सवार थे। सभी को मथुरा जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के छह लोग बेहोशी की अवस्था में

six people from one family found fainted in train at delhi station

ट्रेन के बिजवासन पहुंचने पर किसी यात्री ने फोन कर सूचना दी कि एक ही परिवार के छह लोग बेहोशी की अवस्था में हैं। इस सूचना पर ट्रेन को सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर रोका गया और सभी बेहोश यात्रियों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फकीरचंद्र की बेटी हल्की होश में थी। उसने बताया कि वह होटल में खाना खाई थी जबकि अन्य लोगों ने ट्रेन के भीतर खाना खाया था। शाम को कुछ अन्य यात्रियों के होश में आने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

पूछताछ में पता चला कि राजस्थान से ट्रेन के रवाना होने के बाद उन लोगों ने खाना खाया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह मामला जहरखुरानी का नहीं है क्योंकि यात्रियों का सारा सामान मौजूद है। आशंका है कि खराब खाना खाने की वजह से सभी बेहोश हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed