{"_id":"56ffd4d74f1c1bed6af0029a","slug":"six-lakh-snatching-of-a-women-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला डॉक्टर से छीने छह लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला डॉक्टर से छीने छह लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Apr 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
रोहिणी नार्थ इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला डॉक्टर से छह लाख रुपये छीन लिए। बदमाशों ने पीड़िता का बैग झपटा जिसमें नकदी के अलावा फोन और अन्य कागजात मौजूद थे। पीड़िता की शिकायत पर नार्थ रोहिणी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रेणू गुप्ता (56) पति के पी गुप्ता के साथ रोहिणी सेक्टर सात में रहती है। रेणू पेशे से डाक्टर है। गत बृहस्पतिवार को वह नाहरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने गई थी। रुपये निकालने के बाद वह बैंक से बाहर निकलकर घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आए। बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक ने रेणू के हाथ से बैग छीन लिया।
विज्ञापन
रेणू ने शोर मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। अगले दिन पीड़िता ने थाने पहुंचकर बयान दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि बैग में छह लाख रुपये के अलावा दो बैंकों की एफडी, पीएनबी बैंक की पास बुक और चेक के अलावा मोबाइल फोन था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बताए हुलिए व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।