{"_id":"591469da4f1c1baa7c853d20","slug":"six-arrested-in-ipls-betting-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर एक करोड़ का सट्टा लगाने में छह धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल मैच पर एक करोड़ का सट्टा लगाने में छह धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 May 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्श बाजार इलाके में आईपीएल मैच पर एक करोड़ रुपये का सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से 22 मोबाइल, दो लैपटॉप, दो एलईडी और अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद के मुताबिक, आरोपियों की पहचान सट्टा रैकेट सरगना मनमोहन कृष्ण उर्फ चुन्नू (38), इसके सहयोगी नवीन कुमार (28), मनीष कुमार (28) और सट्टा लगा रहे सुशील पाल (32), मुकेश कुमार (56) व केशव (28) के रूप में हुई। मुकेश की फर्श बाजार इलाके में कॉपर वायर की फैक्ट्री है और केशव ओखला की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार सूचना मिली थी कि गली नंबर-6 विश्वास नगर में सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर वहां मौजूद छह आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जिस फ्लैट में सट्टा लगवाया जा रहा था, वह सरगना मनमोहन का है। वह अपने सहयोगी नवीन व मनीष की मदद से सट्टा बुक रहा था। बाकी तीनों आरोपी पंजाब व कोलकाता के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे।
आरोपियों ने खुलासा किया कि दफ्तर में रखे 22 मोबाइल पर लोग कॉल कर अपना सट्टा बुक करा देते हैं। हर बॉल, शॉट, चौका, छक्का और पूरे मैच पर सट्टा बुक किया जा रहा था। बुक किए सट्टे का सारा रिकॉर्ड वहां रखे रजिस्टर में नोट मिला है। मुकेश व केशव ने पुलिस को बताया कि वे खाली टाइम में सट्टा लगाने आ जाते थे।