फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sister's wedding was held at payback booty.

बहन की शादी का कर्ज उतारने को कराई लूट

Sat, 04 Apr 2015 10:31 AM IST
अमर उजाला,
अमर उजाला, Updated Sat, 04 Apr 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
Sister's wedding was held at payback booty.

सिहानी गेट पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन में इंजीनियर के फ्लैट में हुई लूट का खुलासा किया है। फ्लैट में काम करने वाले कारपेंटर ने तीन साथियों से वारदात कराई थी।

विज्ञापन


कारपेंटर का दावा है कि बहन की शादी में लिया कर्ज उतारने के लिए लूट की थी। उसके पैसे इंजीनियर पर थे, नहीं देने पर उसने वारदात की प्लानिंग बनाई थी। तीनों को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई ज्वैलरी बरामद की गई है।
विज्ञापन


यह ज्वैलरी इंजीनियर ने अपनी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली बहन के लिए खरीदी थी। गैंग का एक सदस्य भागा हुआ है।

एसपी सिटी अजय पाल ने बताया कि पकडे़ गए लुटेरे फिरोज और आमिर मसूरी के और सुल्तान ब्रह्मपुरी मेरठ का रहने वाला है। इन्हें डीवीएस कट से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका साथी जमालू निवासी मेरठ भागा हुआ है। फिरोज कारपेंटर है। उसने दो माह पहले इंजीनियर अमित के राजनगर एक्सटेंशन के देविका स्काइपर स्थित फ्लैट में काम किया था।

उसे जानकारी थी कि फ्लैट में दोपहर बाद अमित नोएडा स्थित ऑफिस चले जाते हैं। घर पर उसके बुजुर्ग पिता रघुवीर रहते हैं, जो आर्डिनेंस फैक्ट्री में सुपरवाइजर से रिटायर्ड हैं।

फिरोज को मालूम था कि फ्लैट की टाइल्स टूटी हुई हैं और रघुवीर इसकी कंपलेंट मेंटिनेंस वालों से कर चुके हैं। लिहाजा उसके साथी टाइल्स बदलने के बहाने फ्लैट में घुसे थे और वारदात की थी।

पहचाने जाने के डर से फिरोज सोसायटी में नहीं गया था। सुल्तान के खिलाफ मेरठ में डकैती और लूट के मामले भी दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। बता दें कि 13 मार्च को यह वारदात हुई थी।

बदमाशों ने रघुवीर को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। एक सोने का हार, एक जोड़ी झुमके, दो जोड़ी टॉप्स, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे।

ये जेवर अमित ने अपनी बहन के लिए खरीदे थे, जिसकी शादी ऑस्ट्रेलिया में हुई है। पुलिस ने ये जेवर बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की तस्वीर सोसायटी में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी, लेकिन चेहरे साफ नहीं दिख रहे थे।

फिरोज बोला-नहीं मिली पेमेंट तो बनाई लूट की प्लानिंग
पुलिस हिरासत में कारपेंटर फिरोज ने बताया कि इंजीनियर और उसके पिता ने काम कराने के  बाद 60 हजार रुपये का पेमेंट नहीं दिया था। उसने 19 अक्तूबर 2014 को बहन की शादी की थी, जिसके लिए एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे।


वह पैसा उसे चुकाना था। उसने यह बात रघुवीर और उनके बेटे को भी बताई थी। पैसा नहीं देने पर उसने योजना बनाई थी। दूसरी तरफ, इंजीनियर उनके पिता का कहना है कि उन्होंने पूरा पेमेंट कर दिया था। फिरोज झूठ बोल रहा है।

सुल्तान ने बहन की शादी में खर्च किए पैसे
पुलिस का दावा है कि सुल्तान की बहन की हाल ही में शादी हुई है, उसने लूट का पैसा बहन की शादी में खर्च किया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed