फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sister's husband raped a girl in delhi

पत्नी के नाम पर धमकी दे कर किया साली का रेप, जब बीवी को चला पता तो हुआ ऐसा बवाल

Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
sister's husband raped a girl in delhi

मधु विहार इलाके के आईपी एक्सटेंशन इलाके में जीजा द्वारा साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिछले करीब चार सालों से आरोपी पीड़िता को परेशान कर रहा था।

विज्ञापन

 

26 नवंबर 2016 को हुई वारदात के बाद दीदी के समझाने पर पीड़िता खामोश थी। लेकिन अब उसका जीजा दुबारा गलत काम करने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर वह उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन

 

परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद मधुर विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (18)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ चाणक्यपुरी में रहती है। इसकी मौसी की लड़की आईपी एक्सटेंशन में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 साल से शारीरिक रूप से करता था छेड़खानी

sister's husband raped a girl in delhi

सपना का आरोप है कि पिछले करीब चार साल से उसका जीजा उससे शारीरिक रूप से छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर वह उसकी दीदी को घर से निकालने और उसे बदनाम करने की धमकी देता था। गत नवंबर 2016 में सपना की दीदी बीमार हुई तो उसने सपना को अपने घर काम के लिए बुला लिया।

 

इसी दौरान एक दिन मौका पाकर आरोपी जीजा उसके कमरे में घुस गया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। इधर वारदात के कुछ दिनों बाद ही सपना की दीदी को सारी बात पता चल गई। पति के माफी मांगने पर बात रफा-दफा हो गई। लेकिन सपना का आरोप है कि उसका जीजा उसका लगातार पीछा करता रहा।

यहां तक वह उसका साथ देने की बात करता था। ऐसा न करने पर वह उसकी दीदी को घर से निकालने और उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। बात हद से ज्यादा बढ़ी तो सपना ने मधु विहार थाने में शनिवार को शिकायत दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed