फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shot showered on textile trade, the act committed by miscreants riding a bike

कपड़ा कारोबारी पर बरसाई गोली, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shot showered on textile trade, the act committed by miscreants riding a bike
हत्या

करोलबाग इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोली बरसा कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त प्रदीप कपूर (55) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरोंm ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रसाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश में प्रदीप की हत्या हुई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रदीप परिवार के साथ संतनगर, प्रसाद नगर में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा व बेटी है। प्रदीप की टैंक रोड में गारमेंट शॉप है। मंगलवार देर रात को वह दुकान बंद कर स्कूटर से अकेले घर लौट रहे थे।


इस बीच जैसे ही वह रविदास मार्ग पर पहुंचे। अचानक सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।  दो गोली प्रदीप के पेट में लगी। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को प्रदीप के पास से उनका कीमती सामान ज्यों का त्यों मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed