{"_id":"9be51d1db9b31974ad7f9cc323a109a3","slug":"shot-against-plunder-merchant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध में व्यापारी को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के विरोध में व्यापारी को गोली मारी
अमर उजाला, लोनी
Updated Mon, 17 Nov 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामनगर कालोनी में रविवार रात करीब आठ बजे लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने किराना व्यापारी सचिन उर्फ टोनू को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश चार थे।
विज्ञापन
व्यापारी की हिम्मत की वजह से वे गल्ले से नगदी नहीं लूट पाए। घटना की सूचना पर सांसद वीके सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए व एसएसपी से घटना का जल्द खुलासा करने को कहा।
विज्ञापन
बागपत के दाह दोघट निवासी मुकेश जैन परिवार के साथ कई सालों से लोनी की बलरामनगर कॉलोनी में रहते हैं। वह मकान में ही ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
मुकेश जैन ने बताया कि रविवार रात वह अपने पुत्र सचिन उर्फ टोनू (27) और नौकर विष्णु के साथ दुकान पर थे। इसी दौरान चार बदमाश दुकान पर आए। दो बदमाश जबरन अंदर घुस गए, जबकि दो बाहर खडे़ रहे।
बदमाश गल्ले की तरफ बढे़ तो उन्होंने गल्ले को बंद कर दिया और सचिन ने शोर मचा दिया। इस पर दुकान के बाहर खडे़ एक बदमाश ने सचिन उर्फ टोनू के पेट में गोली मार दी।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए तो बदमाश पैदल ही सरस्वती शिशु मंदिर की तरफ भाग गए। टोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रविवार शाम आठ बजे सांसद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह बलरामनगर कॉलोनी के सरस्वती शिशु मंदिर में संघ पदाधिकारियों की बैठक में आए हुए थे। जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे। परिजनों से बात की और एसएसपी से फोन पर घटना के जल्द खुलासे को कहा।
दिल्ली के हो सकते हैं बदमाश एक हिरासत में
एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे से एक ई-रिक्शा भी पकड़ा है। रिक्शा चालक ने बताया कि वह करावलनगर दिल्ली से चार युवकों को बलरामनगर में लाया था। रिक्शा चालक नशे में है।