{"_id":"693d33b1761d395069d01c8f69505813","slug":"shivling-temple-uprooted-by-angry-mob-surrounded-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से शिवलिंग उखाड़ा, नाराज भीड़ ने थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से शिवलिंग उखाड़ा, नाराज भीड़ ने थाना घेरा
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 17 Jun 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारती तत्वों ने फरबास स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल पर स्थापित शिवलिंग उखाड़ दिया। यह खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई, जिससे लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने सोमवार को पहले पंचायत की और फिर थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी के लिए पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
गढ़ी शब्लू मार्ग पर फरबास एवं बाबाजी की कुटी के नाम से सैकड़ों वर्ष पुराना धार्मिक स्थल है। यहां प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। रविवार दोपहर 12 बजे कुटी के सेवादार प्रेमचंद किसी काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे वापस लौटे तो शिवलिंग उखड़ा पड़ा था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी देर शाम मौके पर पहुंचे तथा आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविवार देर रात तक शिवलिंग उखाड़ने की सूचना क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह नौ बजे गढ़ी शब्लू, गढी जस्सी, खरखड़ी, गनौली, पाबी सादकपुर, अशोक विहार, रामपार्क रामेश्वरपार्क, खन्नानगर आदि गांवों एवं कालोनियों के सैकड़ों लोगों की उक्त धार्मिक स्थल पर पंचायत हुई।
पंचायत में फैसले के बाद भाजपा नेता नंदकिशोर गुर्जर की अगुवाई में थाने का घेराव कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से अज्ञात खुराफाती पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना प्रभारी ने जल्द से जल्द आरोपी का पता लगाकर उसे जेल भेजने का आश्वासन दिया है। भाजपा नेता नंदकिशोर गुर्जर ने आरोपी के विरुद्ध रासुका लगाने की मांग की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को एक माह का अल्टीमेटम दिया है।
प्रदर्शनकारियों में भाजपा नेता सोहनपाल कंडेरा, प्रेमचंद, विकास मावी, रामप्रसाद, हरस्वरूप, रामफूल, अशोक, दिनेश, राजू, छोटू और रामकुमार आदि थे।