फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shivkumar murder : prize of 50 thousand has been decided for catching relatives of sundar bhati

BJP नेता हत्याकांड : सुंदर भाटी के भाई-भतीजे और शूटरों पर 50 हजार का इनाम

Fri, 15 Dec 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 15 Dec 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
shivkumar murder : prize of 50 thousand has been decided for catching relatives of sundar bhati
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास 16 नवंबर को भाजपा नेता शिवकुमार यादव, उनके चालक बलीनाथ व गनर रहीसपाल की हत्या के मामले में फरार शातिर आरोपियों पर आईजी मेरठ जोन ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता, एक शूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था लेकिन केस व साजिश में शामिल सुंदर भाटी के भाई सहदेव भाटी, भतीजे अनिल भाटी और अन्य शूटरों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन


अब सभी फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर 25 से 50 हजार कर दिया गया है। भाजपा नेता शिवकुमार यादव समेत तीन हत्याओं का खुलासा पुलिस ने बहलोलपुर गांव निवासी मुख्य साजिशकर्ता अरुण यादव और शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

shivkumar murder : prize of 50 thousand has been decided for catching relatives of sundar bhati
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

एसएसपी लव कुमार ने वारदात के खुलासे के दौरान केस और साजिश में शामिल कुख्यात सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी, भाई सहदेव भाटी, फरार शूटरों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से वारदात का खुलासा किया था लेकिन अब तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। खुलासे के दौरान जानकारी दी गई थी कि अरुण यादव ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात कराई थी।

​वहीं, पीड़ित पक्ष जान को खतरा बताकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। अब, एसएसपी लव कुमार ने बताया कि आईजी मेरठ जोन ने इस केस के फरार आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इस केस में अन्य आरोपियों के साजिश में शामिल होने की भी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed