फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shiromani akali dal protest against molestation in gurudwara

गुरुद्वारा में महिला से छेड़छाड़ पर भड़का अकाली दल

Fri, 27 Jun 2014 03:58 PM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
shiromani akali dal protest against molestation in gurudwara

गुरुद्वारा रकाबगंज में बने दिल्ली सिख गुरु कमेटी के ऑफिस में एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद इस पर बवाल तेज हो रहा है।

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना व महासचिव हरविंदर सिंह सरना ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि महिला मुलाजिम भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में सुरक्षित नहीं हैं। कमेटी छेड़छाड़ करने वाले की हिमायती बनी है।

जनरल मैनेजर ने की छेड़छाड!

shiromani akali dal protest against molestation in gurudwara

दरअसल, गुरुद्वारा रकाबगंज में बने दिल्ली सिख गुरु कमेटी के ऑफिस में काम करने वाले जनरल मैनेजर हरसीत सिंह पर वहां की एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

इस मामले में सरना बंधुओं की मांग है कि मामले में सही तरीके से जांच होनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता तो वह इस मामले को लेकर कोर्ट में जाएंगे। कमेटी पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है।

उधर इस मामले में कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि अभी तक उनके पास पीड़ित महिला ने कोई शिकायत नहीं की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पुलिस कर रही है। अगर मैनेजर के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed