फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shemale rape a young girl in delhi

किन्नर ने दोस्तों संग किया युवती से रेप!

Sat, 12 Jul 2014 09:30 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
shemale rape a young girl in delhi

राजधानी दिल्ली की पुलिस उस वक्त दंग रह गई जब एक युवती ने थाने में एक किन्नर के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


दिल्ली के नबी करीम इलाके में 22 वर्षीय युवती ने किन्नर के भेष में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता उड़ीसा की रहने वाली है।

पीड़िता ने किन्नर पर दूसरे लोगों से भी उसका रेप कराने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

खुद रेप किया फिर दूसरों को सौंपा

shemale rape a young girl in delhi

पीड़ित युवती ने शुक्रवार को नबी करीम थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि एक माह पहले सिमरन उसे नौकरी का झांसा देकर राउरकेला से दिल्ली लेकर आई थी।

यहां सिमरन ने उसे नबी करीम में किन्नरों के साथ रहने वाली सोनू उर्फ सोनिया (23) से मिलाया। सोनू ने काम दिलाने का झांसा देकर कई दिन तक उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद सोनू ने उसे रमा नाम की महिला को सौंप दिया।

आरोप है कि रमा ने कई लोगों से उसका रेप कराया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रमा और सिमरन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूक-बधिर किशोरी हुई गर्भवती, रेप का खुलासा

shemale rape a young girl in delhi

फरीदाबाद के सराय ख्वाजा इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली मूक-बधिर किशोरी को इसी इलाके के एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। किशोरी के गर्भवती हो जाने पर उसके परिजनों को दुष्कर्म किए जाने का पता चला।

आरोपी युवक का किशोरी के घर पर आना जाना था। बताया गया है कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म व उसके गर्भवती होने की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य उसे शनिवार को बीके अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया गया है कि लड़की की मां अक्सर दोपहर को उसके पिता को खाना देने के लिए जाती है। उसी दौरान वह युवक लड़की के घर में घुस कर उसके साथ बलात्कार करता था। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed