बुजुर्ग हत्या मामले में युवती को मिला पति का सहारा, पत्नी के लिए लड़ेगा कानूनी लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मयूर विहार में समाचार अपार्टमेंट में बुजुर्ग विजय कुमार की हत्या करने के मामले में आरोपी युवती सपना (25)(बदला हुआ नाम) को उसके पति का सहारा मिल गया है। सपना के पति ने अपनी पत्नी की कानूनी लड़ाई लड़ने के अलावा उसका साथ निभाने का भी आश्वासन दिया है।
गिरफ्तारी के बाद युवती आशंका जता रही थी कि अब उसका पारिवारिक जीवन समाप्त हो गया है। पुलिस की मानें तो कोर्ट से जेल भेजे जाने के दौरान सपना अपने पति से लिपटकर खूब रोई। इसी दौरान उसके पति ने न घबराने और साथ देने की बात कही।
सपना के पति ने उससे बाकी आरोपियों को भी सजा दिलवाने के लिए कहा है। सपना भी रेप करने वाले बाकी दोनों बुजुर्गों को सजा दिलवाना चाहती है। सपना ने इसी साल जनवरी में युवक से शादी की थी। उसका पति सरकारी नौकरी में है।
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सपना की टीआईपी (शिनाख्त परेड) कराई जाएगी। इसके लिए सोसायटी के गार्ड और जिस ऑटो में बैठकर सपना समाचार अपार्टमेंट से डाबड़ी गई थी।
युवती ने छोड़ दी थी पति से दोबारा मिलने की आस
उसकी पहचान कर ली गई है। एक या दो दिन में सपना से शिनाख्त परेड कराने के बाद उसकी रिमांड ली जाएगी। चूंकि सपना की निशानदेही पर नाले में फेंका गया टीवी व टूटा हुआ चाकू भी बरामद करना है।
इसलिए उसकी रिमांड ली जाएगी। वहीं पुलिस विजय व उसके साथ मौजूद बाकी दो आरोपियों द्वारा बनाया गया एमएमएस भी बरामद करने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि 20 जुलाई को सपना ने समाचार अपार्टमेंट में 65 साल के विजय कुमार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। विजय व उसके दोस्तों ने सपना को नौकरी दिलवाने की बात कर उसके साथ रेप किया था।
इसी दौरान इन लोगों ने उसका एमएमएस भी बना लिया था। अब आरोपी उससे सपना को ब्लैकमेल कर रहे थे। घटना वाले दिन सपना को विजय ने एमएमएस की क्लीपिंग देने के लिए बुलाया था, लेकिन वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा था।