{"_id":"58cfb9cc4f1c1bb6681a2611","slug":"sharp-shooter-furkan-atrrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूब गैंग का शार्प शूटर व इनामी फुरकान दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महबूब गैंग का शार्प शूटर व इनामी फुरकान दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Mar 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने महबूब गैंग के शार्प शूटर फुरकान (40) को सुंदर नगरी से गिरफ्तार किया है। पैरोल पर जेल से छूटने के बाद फुरकान फरार हो गया था और दिल्ली व उत्तर प्रदेश में संगीन वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर एके सिंघला ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि महबूब पांडे गैंग का शार्प शूटर सिकंदराबाद के मोहल्ला सोगियावारा निवासी फुरकान सुंदर नगरी इलाके में अपने एक सहयोगी से मिलने आ रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फुरकान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि फुरकान पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2003 में कालकाजी में डकैती के दौरान दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के दो मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इन मामलों में उसे सजा हो गई थी। पहले मामले में फुरकान ने हाईकोर्ट में अपील की थी। इस मामले में अदालत ने वर्ष 2007 में उसे पैरोल दे दिया था, लेकिन वर्ष 2010 में अदालत ने उसकी अपील खारिज कर दी।
अपील खारिज होने के बाद फुरकान ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया। इस दौरान उसने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई संगीन वारदात को अंजाम दिया।
चर्चित मामलों में आरोपी ने बुलंदशहर की जिला अदालत में पुलिस हिरासत में जगत की हत्या कर दी थी। वहीं, सिकंदराबाद में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। फुरकान ने महबूब गैंग के लिए सुपारी किलिंग की कई वारदात को अंजाम दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे कई बार गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फुरकान अपने पिता के मीट की दुकान पर काम करता है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने फुरकान की गिरफ्तारी की सूचना बुलंदशहर जिला पुलिस को दे दी है।