फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shame on delhi, gangrape with 35 years old lady

दिल्ली फिर शर्मसार, 35 साल की महिला से गैंगरेप!

Sun, 30 Mar 2014 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Mar 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
shame on delhi, gangrape with 35 years old lady

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है। राजधानी में आए दिन घट रही घटनाओं ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खेलकर रख दी है। दिल्ली में एक के बाद एक रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके का है, जहां 35 साल की एक महिला ने तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। गैंगरेप के आरोपी युवक महिला के जान-पहचान वाले हैं।
विज्ञापन


पीड़िता महिला ने जिन तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है वे एक मंदिर में काम करते हैं और महिला उनसे इसी मंदिर में मिली थी और यहीं धीरे-धीरे उनकी पहचान बढ़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में हुई पहचान, कोठी में गैंगरेप

shame on delhi, gangrape with 35 years old lady

पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसे दिल्ली में लोधी रोड के पास किसी कामत से बुलाया और फिर वहां से तीनों उसे हौज खास स्थित एक कोठी में ले गए और वहां तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

महिला की शिकायत पर दिल्ली की हौज खास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान दो आरोपी पुलिस के हत्‍थे चढ़ गए, जिनकी पहचान नारंग और रारिया के रूप में हुई है। जबकि इनका तीसरा साथी अभी भी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

सरेराह दो लड़कियों कार में खींचने की कोशिश

shame on delhi, gangrape with 35 years old lady

वहीं, दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बीती रात कार सवार तीन युवकों ने ऑटो में जा रही दो लड़कियों को अपनी कार में खींचने की कोशिश की। आरोप है ‌कि इसका विरोध करने पर युवकों ने लड़कियों के साथ मारपीट भी की।

जब ऑटो ड्राइवर ने लड़कियों को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी डंडों से बुरी तरह पीटा। पिटाई से ऑटो ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गया उसे नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

चौंकाने वाली बात ये है कि जिस जगह पर लड़कियों के साथ ये वारदात हुई उससे महज सौ मीटर की दूरी पर ही निजामुद्दीन पुलिस थाना है, लेकिन पुलिस पूरे मामले से बेखबर रही। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed