फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sex racket was running on the name of spa

SPA की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, ऑनलाइन तलाशे जाते थे ग्राहक

Mon, 11 Dec 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 11 Dec 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
sex racket was running on the name of spa
sex racket in spa - फोटो : सुदर्शन झा

सेंट्रल मॉल में चल रहे स्पा की आड़ में देह व्यापार के धंधे का सेक्टर-53 थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 6 युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है। देर रात ही उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो यहां देह व्यापार का धंधा ऑनलाइन तरीके से चल रहा था। इंटरनेट के माध्यम से विज्ञापन देकर ग्राहकों को तलाशा जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार को सेक्टर-53 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेंट्रल प्लाजा मॉल में ओवा थाई के नाम से स्पा सेंटर है।
विज्ञापन


इस सेंटर में पिछले कुछ महीनों से देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो एक टीम गठित की गई। एक व्यक्ति को बोगस ग्राहक बनाकर यहां भेजा गया। यहां पुलिस ने पाया कि 6 युवतियों को मसाज के लिए रखा हुआ है जो इसके नाम पर देह व्यापार का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सौदा तय करने के बाद बोगस ग्राहक ने पुलिस को इशारा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यहां से 6 युवतियों व एक युवक को काबू किया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर-53 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद दहिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहां करीब 4 महीनों से देह व्यापार का धंधा चल लगा था। इंटरनेट पर विज्ञापन देकर ग्राहकों की तलाश की जाती थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर देर रात ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed