फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sex racket busted in gurgaon mall

मॉल में चल रहा था सैक्स रैकेट

Wed, 23 Apr 2014 07:09 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in gurgaon mall

पुलिस को मिली सूचना के बाद  पुलिस की टीम ने शाम को नकली ग्राहक बनकर स्पा सेंटर में पहुंची।

विज्ञापन


यहां पर मौजूद युवक और युवतियों के साथ दो हजार रुपये में डील फाइनल करने के बाद जैसे ही उन्हें पैसे दिए।

पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था धंधा

Sex racket busted in gurgaon mall

गुड़गांव के सेक्टर-29 थाना एरिया स्थित डीटी सिटी सेंटर मॉल के एक मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का देर शाम पुलिस ने भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने मॉल में स्थित अनंतरा स्पा सेंटर में छापेमारी करते हुए पांच लड़कियों समेत एक लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिसर की पत्नी चलाती थी स्पा सेंटर

Sex racket busted in gurgaon mall

एमजी रोड स्थित मॉल में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद पुलिस जांच में सामने आया है कि यह स्पा सेंटर एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ईटीओ) की पत्नी के नाम पर चल रहा था। इसमें पांच लड़कियों को काम पर रखा हुआ था।

पुलिस जांच में बात खुलने के बाद ईटीओ की पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए नोटिस भेजा गया है जिसमें जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी।

बीती रात एमजी रोड स्थित डीटी सिटी सेंटर मॉल में अनंतरा नाम से चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए पांच लड़कियों समेत एक युवक को गिरफ्तार किया था। जो यहां पर स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से देह व्यापार कर रहे थे। बुधवार को आरोपी लड़कियों को जेल भेजने के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर एक महिला के नाम पर चल रहा था। इसमें महिला ईटीओ की पत्नी बताई जा रही है।

विज्ञापन

दो दिन पहले ही हुआ था एक भंडाफोड़

Sex racket busted in gurgaon mall

गुड़गांव में किराये के घर मे देह व्यापार का धंधा चला रही चार लड़कियों को एक दलाल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इनमें दो लड़कियां भारत और दो लड़कियां नेपाल की रहने वाली थीं। इनके साथ एक दलाल भी जुड़ा हुआ था, जो इनके लिए ग्राहक ढूंढने का काम करता था।

पुलिस के एक तेज-तर्रार एएसआई ने बेहद चालाकी से इस रैकेट का पर्दाफाश किया था। मंगलवार को भी इसी पैटर्न पर एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफांस हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed