फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   servent kidnapped ward member son in noida

नौकरी से निकाले जाने से नाराज नौकर ने किया था सभासद के बेटे को अगवा

Sun, 31 Jul 2016 10:39 AM IST
ऋषिपाल सिंह/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ऋषिपाल सिंह/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 31 Jul 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
servent kidnapped ward member son in noida
- फोटो : अमर उजाला

दादरी के क्षेत्रीय सभासद के अगवा किए गए बेटे वंश को शनिवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बुलंदशहर के शिकारपुर से बरामद कर अपहरणकर्ता नौकर उदयबीर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


नौकरी से निकाले जाने से नाराज होकर नौकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) अभिषेक यादव और सीओ अनुराग सिंह समेत पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं।
विज्ञापन


दादरी नगर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी वार्ड-16 के सभासद कोमल शर्मा की जीटी रोड पर मिठाई की दुकान है। उनके दो बेटे जीटी रोड स्थित चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल में पढ़ते हैं। बड़ा बेटा आदित्य कक्षा आठवीं व छोटा बेटा वंश (10 वर्ष) कक्षा छठी में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कोमल का नौकर उदयबीर निवासी गढ़िया (अलीगढ़) स्कूल पहुंचा और वंश को घर ले जाने के लिए कहा। स्कूल प्रबंधन ने घर पर बात कराने के लिए कहा। इस पर नौकर ने फोन पर किसी अन्य महिला से बात करा दी। 

बाइक से ले गया था बुलंदशहर

servent kidnapped ward member son in noida
अपहरण

वहीं, वंश ने नौकर को पहचानने की तस्दीक कर ली तो स्कूल ने उसके सुपुर्द कर दिया। नौकर स्कूल से छात्र को ले गया। छुट्टी होने पर बड़ा बेटा घर पर पहुंचा तो वंश के न आने पर परिजनों ने पूछा तो उसने नौकर उदयबीर के साथ आने की बात कही। परेशान होकर परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा किया।

नौकर उदयबीर बच्चे को स्कूल से बाइक पर बिठाकर दादरी बाईपास की ओर ले गया। उसने बाइक दादरी में किसी से मांगी थी। शुक्रवार शाम को बुलंदशहर के रास्ते बाइक एक गाड़ी से टकराकर खराब हो गई। इसके बाद नौकर दो घंटे तक बाइक ठीक कराता रहा।

इस दौरान उसके पास पैसे भी खत्म हो गए। नौकर रात में शिकारपुर (बुलंदशहर) में अपने दोस्त बिहारी के पास बच्चे को ले गया। बिहारी अपहरण का मामला सुनकर घबरा गया और उसने 100 रुपये देकर उदयबीर को भगा दिया।

इस दौरान बच्चा भी घर जाने की जिद करने लगा। शनिवार तक वह बच्चे को लेकर वहीं घूमता रहा। शनिवार दोपहर मोबाइल से कॉल करने के दौरान लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने उसे दबोचकर बच्चे को बरामद कर लिया।

सर्वे के नाम पर लगी थीं छह टीमें

servent kidnapped ward member son in noida

नौकर ने शुक्रवार रात नौ बजे फोन कर एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की। उसने अपनी लोकेशन चंडीगढ़ में बताई थी। वहीं, पुलिस को लोकेशन बुलंदशहर की मिली। शनिवार दोपहर को वह 65 लाख और फिर 50 लाख पर आ गया था।
 
बुलंदशहर के शिकारपुर में पुलिस की छह टीमें गांव के विकास कार्यों के सर्वे के नाम पर लगी हुई थीं। शुक्रवार रात से नौकर ने अपना मोबाइल ऑफ कर रखा था। शनिवार दोपहर जैसे ही नौकर ने कॉल कर फिरौती की रकम पर बात की, तो एक टीम ने उसे दबोच लिया।

अगवा किए गए बच्चे को बुलंदशहर से बरामद कर लिया। नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। -अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed