{"_id":"56f13ff04f1c1b1c59f14d24","slug":"servant-stole-rs-businessman-mother-had-the-money-for-the-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर ने चुराए कारोबारी के रुपये, मां के ऑपरेशन के लिए रखी थी रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर ने चुराए कारोबारी के रुपये, मां के ऑपरेशन के लिए रखी थी रकम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस इलाके में एक कारोबारी के नौकर ने घर में रखे हजारों रुपये चुरा लिये। कारोबारी ने रुपये अपनी मां को ऑपरेशन के लिए दिए थे। शिकायत में कारोबारी ने अपने नौकर पर चोरी करने का शक जताया था। पुलिस की पूछताछ में नौकर ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजीव खंडेलवाल (51) सपरिवार सिविल लाइंस स्थित रोहितगी अपार्टमेंट में रहता है। उसका बिजली के सामान का कारोबार है। 21 मार्च को उसकी मां का मेदांता अस्पताल में ऑपरेशन होना था।
विज्ञापन
राजीव के भाई मनोज ने अपनी मां को पचास हजार रुपये दिए। जिसे उसकी मां बिस्तर पर छोड़कर मनोज के साथ कमरे से बाहर निकल गई। वापस आने पर उसने रुपये गायब पाए। राजीव ने अपने नौकर छोटे से रुपये के बारे में पूछा लेकिन उसने रुपये लेने से मना कर दिया। राजीव ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। उसने नौकर पर चोरी करने का शक जताया।
विज्ञापन
पुलिस ने नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें नौकर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर स्टोर रूम से रुपये बरामद कर लिये। पुलिस ने नौकर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।