{"_id":"98f1630ee0b7b4276b9f3a4c459d1fc2","slug":"sell-restricted-bird-holding-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित चिड़िया बेचते पकड़े, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित चिड़िया बेचते पकड़े, हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
वन्य जीव संरक्षण को समर्पित स्वयंसेवी फरहत खान के प्रतिबंधित चिड़ियों की बिक्री का विरोध करने पर रविवार को हिंडन पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान वहां वाहनों का लंबा जाम लग गया। चिड़ियां बेचने वालों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
हिंडन किनारे दर्जनों लोग रंगीन चिड़िया बेचते हैं। दोपहर में वहां से होकर निकलते हुए फरहत ने विरोध करते हुए चिड़ियों को प्रतिबंधित श्रेणी की बताया।
चिड़िया बेचने वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे वहां वाहनों की कतार लग गई। फरहत की सूचना पर पुलिस ने चिड़िया बेचने वालों को हिरासत में ले लिया।