{"_id":"2ddbc3f928ebc4cf9a54b772e7cdb298","slug":"seeing-thief-in-home-woman-died-by-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"घ्ार में चोर देख्ा महिला हार्ट अटैक से मरी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घ्ार में चोर देख्ा महिला हार्ट अटैक से मरी!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में घर में घुसे चोरों को देखकर एक बुजुर्ग महिला को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि उसके बेटों ने परिचित पर संपत्ति हथियाने को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कैलाशो देवी (80) होलंबीकलां इलाके में अकेली रहती थीं। उनके तीन बेटे हैं, जो परिवार समेत दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने कैलाशो को घर में अचेत देखा। घर का सामान भी बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कैलाशो के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कैलाशो देवी के बेटों ने अपने परिचित पर संपत्ति हथियाने के लिए मां की हत्या करने और घटना को लूटपाट का शक्ल देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने कैलाशो देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें यह बात सामने आई कि उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई। पुलिस को आशंका है कि घर में घुसे चोरों को देखकर कैलाशो की हृदयगति रुक गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।