{"_id":"32bddabc6f1fd56a03dd3fcc14703f8b","slug":"seduce-the-young-woman-leaving-the-gym-hit-a-slap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम से निकल रही युवती से की छेड़खानी, जड़े चांटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम से निकल रही युवती से की छेड़खानी, जड़े चांटे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर में मंगलवार शाम बीजेपी नेता के जिम से एक्सरसाइज करके निकली युवती से कार सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ की। युवती ने हिम्मत दिखाई और मनचलों को चांटे जड़ दिए।
विज्ञापन
इस दौरान जिम से आए युवक ने भी मनचलों को धुना। बाद में मनचलों ने युवती से हाथ जोड़कर गलती की माफी मांगी और भाग खड़े हुए। ये घटना जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता और जिम संचालक ने बताया कि घटना शाम करीब छह बजे की है। जिम से एक्सरसाइज करके एक युवती निकली तो वहां कार सवार दो युवक खड़े थे।
घर जाने के लिए वह स्कूटी स्टार्ट कर रही थी, तभी मनचलों ने युवती पर आपत्तिजनक कमेंट्स किया। युवती ने इसका विरोध किया तो वे अभद्रता करने लगे। युवती ने दोनों को चांटे जड़े। जिम में एक्सरसाइज करने वाले एक युवक ने भी उन्हें थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
बाद में मनचले माफी मांगकर वहां से रफूचक्कर हो गए। जिम संचालक ने बताया कि जिम के बाहर अक्सर बाहरी लड़के खड़े रहते हैं, जो लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। कई बार इसकी शिकायत कविनगर पुलिस से भी की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।