{"_id":"be753dc3ee993a273d1bd1b639baf89b","slug":"security-officer-murdered-by-screw-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंचकस से गोदकर सुरक्षा अधिकारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेंचकस से गोदकर सुरक्षा अधिकारी की हत्या
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 24 Jan 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सोसायटी निर्वाणा कंट्री में सुरक्षा अधिकारी की हत्या से सनसनी फैल गई है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोहना रोड पर स्थित पॉश सोसायटी निर्वाणा कंट्री में बृहस्पतिवार की अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि सोसायटी क्षेत्र में सुरक्षा अधिकारी का शव पड़ा हुआ है। जांच में पता चला कि ड्यूटी के दौरान किसी ने सुरक्षा अधिकारी की हत्या कर शव फेंक दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:गन प्वाइंट पर अगवा कर दो दिन तक किया रेप
विज्ञापन
मरने वाले की पहचान झज्जर जिले के गांव डाबौदा के रहने वाले संजीत मलिक (23) के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से एक बड़ा पेचकस भी बरामद हुआ है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं जबकि, गले पर कई जख्म भी मिले हैं।
पुलिस ने यहां ड्यूटी पर तैनात रहे रहे सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की है, लेकिन किसी ने भी हत्या के मामले की जानकारी न होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत सिर पर चोट और ज्यादा खून बहने से हुई है।
सदर थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।