फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Section engineer arrested in rape attempt

दुष्कर्म के प्रयास में सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 01:56 AM IST
सार

तुगलकाबाद रेलवे यार्ड में तैनात है आरोपी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने लगाया आरोप
शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी इंजीनियर को पीटा

विज्ञापन
Section engineer arrested in rape attempt
गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुगलकाबाद स्थित रेलवे यार्ड में तैनात 57 साल के सेक्शन इंजीनियर को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सलमा (27) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पुल प्रह्लादपुर इलाके में रहती है।

विज्ञापन


वह रेलवे के तुगलकाबाद स्थित यार्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सलमा ने बताया कि सोमवार सुबह दिनेश चंद गौतम (57) अपने रूम में मौजूद था। उसने घंटी बजाकर सलमा से पानी मांगा। गिलास में पानी लेकर वह उसके कमरे में पहुंची तो दिनेश ने उसका हाथ पकड़कर बाथरूम में खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विरोध करने में सलमा के कपड़े भी फट गए। पीड़िता ने शोर मचा दिया। इस बीच रेलवे के अन्य कर्मचारी आ गए। सलमा ने खुद पीसीआर कॉल कर दी। इसी दौरान अन्य लोगों को पता चला तो उन्होंने यार्ड में पहुंचकर दिनेश चंद की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमा ने बताया कि पिछले काफी समय से आरोपी किसी ने किसी तरह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। सोमवार को उसने सारी हदें पार कर दीं। इधर, रेलवे के अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दिनेश पहले भी महिलाओं के साथ बदसलूकी करता रहा है। कभी किसी महिला ने उसकी शिकायत नहीं की। वहीं, दिनेश ने भी पिटाई करने की शिकायत दी है। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस दिनेश की शिकायत पर भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed