{"_id":"7018db9bfaf1cd8dba5ab01034f13686","slug":"sdo-s-flirting-with-a-colleague-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ ने सहकर्मी से की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीओ ने सहकर्मी से की छेड़खानी
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के एसडीओ पर महिला सहकर्मी ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला थाने में शिकायत की गई थी।
जांच के बाद शनिवार को थाना साहिबाबाद में एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, एसडीओ ने पूरे मामले की जानकारी से इंकार किया है।
करीब 15 दिन पहले शालीमार गार्डन विद्युत सबस्टेशन में कार्यरत महिला ने एसडीओ राजीव जैन के खिलाफ छेड़खानी और परेशान करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी थी।
जांच में शिकायत सही मिलने पर थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना साहिबाबाद एसओ ने बताया कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
इस मामले में एसडीओ राजीव जैन का कहना है कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी ही नहीं है। रिपोर्ट दर्ज होने के संबंध में भी उन्हें कुछ पता नहीं।